उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर को बड़ी सौगात देते हुए शहर व्यस्ततम मार्ग पर दो फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। दोनों फ्लाईओवर संचालित होने से आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा शहरवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी।लोकार्पण के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सेवाश्रम फ्लाईओवर तथा 19.86 करोड़ रुपये की लागत से कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सहित अन्य जन प्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं जन समूह उपस्थित रहा।