जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोहड़ी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि एवं निरोगी जीवन की कामना की है। गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी का पर्व हमारे जीवन में उल्लास, उमंग और आशा का संचार करता है। नई ऊर्जा का प्रवाह करने वाले इस पर्व पर हमें सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।