झालावाड़ ब्यूरो रिपोर्ट।  

झालावाड़ और बारां का ब्राह्मण समाज अपनी ताकत दिखाएगा। इसके लिए अप्रैल में झालावाड़ ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को सर्व ब्राह्मण परशुराम सेना की बैठक आयोजित हुई। इसमें महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा की गई और समितियों के गठन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी संजय शर्मा ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को एकजुट होने की आवश्यकता है। इसके लिए झालावाड़ में अप्रैल महीने में एक ब्राह्मण समाज का महाकुम्भ का आयोजन होगा, उसके लिए अभी से ही कार्य योजना बनाकर समाज को जोड़ें। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद् सभापति संजय शुक्ला ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि झालावाड़ में ब्राह्मण समाज की एकजुटता के लिए इस आयोजन की आवश्यकता है। राष्ट्रीय संरक्षक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि सभी तरह के ब्राह्मणों को एकजुट करके अपनी शक्ति बतानी है। कड़ी से कड़ी जोड़कर ब्राह्मण महाकुम्भ में झालावाड़ और बारां जिले के ब्राह्मणों को अपनी ताकत बतानी है। ललित शर्मा ने कहा कि इस महाकुम्भ का आयोजन के लिए हमें अलग-अलग समितियां गठित करनी होगी। बैठक में परशुराम सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने तथा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए घर-घर पर पीले चावल बांटकर आमंत्रण देने का निर्णय लिया है।

बैठक में संभाग प्रभारी मंजू शर्मा, प्रदेश महामंत्री दिपिका शर्मा, दुर्गेश नन्दनी, राजस्थान महिला ब्राह्मण महासभा नेहा शर्मा (पार्षद), ज्योति जोशी, प्रदेश प्रभारी कालूराम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष प्रमोद नागर, प्रदेश संरक्षक प्रेम तिवारी, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जिला अध्यक्ष विश्वास जोशी, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, विजय शर्मा, सौरभ शर्मा, दीपक गौतम, अंकित गौतम, महावीर गौतम, भूपेन्द्र पाण्डे, संभाग प्रभारी बिरधीचन्द शर्मा, प्रणव शुक्ला, सुरेश शुक्ला, ब्रह्मप्रकाश जोशी, प्रकाश व्यास, राजकुमार शर्मा, देवकीनन्दन गौतम, आदि शर्मा, भूपेन्द्र तिवारी, ओम पाठक ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अन्त में राष्ट्रीय प्रभारी संजय शर्मा ने अप्रेल माह में होने वाले सर्व ब्राह्मण समाज के महाकुम्भ के लिए राजेन्द्र जोशी को कार्यक्रम संयोजक घोषित किया है।