जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में शांति और सद्भाव का माहौल बनाए रखना आवश्यक है। इसी से विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने संचार क्रांति के माध्यम से देश को 21वीं सदी में ले जाने का स्वप्न देखा था जो कि आज साकार हो रहा है। इसी के परिणामस्वरूप आज इलेक्ट्रोनिक मीडिया का विस्तार वृहद स्तर पर हुआ है। मुख्यमंत्री एक न्यूज चैनल के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आशा जताई कि सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में चैनल महती भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़, विधानसभा उप-मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष  पुखराज पाराशर, राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमेन राजीव अरोड़ा, पूर्व मंत्री कालीचरण सराफ तथा सच बेधड़क मीडिया के फाउंडर ग्रुप एडिटर विनायक शर्मा सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी एवं आमजन उपस्थित थे।