जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में एक बार फिर कर्मचारियों के तबादले पर रोक लग गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग ने 15 जनवरी के बाद होने वाले तबादलों पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है। लगभग 8 महीने से तबादलों पर रोक हटी हुई थी, लेकिन अब इन तबादलों पर प्रतिबंध फिर से लगेगा। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर रोक संबंधी पूर्व में जारी सभी आदेशों के निरस्त करते हुए राज्य सरकार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानान्तरण पर 15 जनवरी, 2023 से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। ये प्रतिबंध के आदेश राज्य के समस्त निगमों/मण्डलों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होंगे। आदेश में कहा गया है कि अति आवश्यक स्थिति में तबादले मुख्यमंत्री की अनुमति पश्चात ही किये जा सकेंगे। बता दें, कि प्रशासनिक सुधार विभाग ने 30 मई 2022 को एक परिपत्र तबादलों हटी थी, लेकिन अब नए आदेश के बाद तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित अवधि में अधिकारियों/कर्मचारियों को आदेशों की प्रतिक्षा (एपीओ) या अन्य माध्यम से उन्हें रिक्त पद पर पदस्थापन आदेश जारी नहीं करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। विभाग के परिपत्र अनुसार पालना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रमुख शासन सचिव/शासन सचिव/ विभागाध्यक्षों की होगी।