जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेश कांग्रेस ने 107 मंडल अध्यक्षों की घोषणा और कर दी है। इनमें बानसूर, बूंदी, सरदार शहर, लालसोट, राजाखेड़ा, दूदू, विद्याधरनगर, देवली उणियारा, नावां और पाली विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बनाए गए है। इससे पहले 368 मंडल अध्यक्षों की सूची भी आई थी। प्रदेश कांग्रेस ने पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाए है और इससे पार्टी को चुनाव में मदद मिलने के आसार है। पार्टी आने वाले दिनों में बचे हुए मंडल, ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति करेगी।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 से।

पूरे देश में कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिलों में कॉर्डिनेटर भी लगाए जा चुके है। इसके अलावा प्रदेश स्तर पर एक समन्वय समिति का भी गठन किया जा चुका है। हाथ से हाथ जोड़ो राष्ट्रीय अभियान के प्रदेश संयोजक आरसी खूंटिया ने गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। अभियान की प्रदेश स्तरीय संयोजक समिति की बैठक में पीसीसी के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, प्रदेश संयोजक राम सिंह कस्वां, सह संयोजक जसवंत गुर्जर, कोटा जिला संयोजक सत्येन्द्र भारद्वाज, अभाव अभियोग निराकरण समिति के प्रदेश सदस्य शंकर डंगायच, पीसीसी सचिव राजेंद्र यादव, देशराज मीना, राजेंद्र आर्य, छोटूराम मीना, नरेश चौधरी, राहुल भाकर भी उपस्थित थे। प्रदेश संयोजक आरसी खूंटिया ने सभी से अभियान की रूपरेखा के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।