जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
सूबे की अशोक गहलोत सरकार ने विधायकों की पसंद पर प्रशासनिक बेड़े में बड़ा फेरबदल करते हुए आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग के जारी किए आदेश में 75 RAS का तबादला किया गया है। जबकि 1 आरएएस को एपीओ किया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिकारियों की तबादला सूची में विनोद कुमार मीणा-SDM गुलाबपुरा भीलवाड़ा, ओम प्रभा-ADM प्रतापगढ़, जनक सिंह SDM अकलेरा झालावाड़, देवयानी-SDM देसूरी पाली, हवाई सिंह यादव-SDM मलसीसर झुंझुनूं, रमेश सीरवी पुनाड़िया SDM निंबाहेड़ा चित्तौड़गढ़, श्याम राठौड़-सहायक कलेक्टर आमेर जयपुर-2, अंशुल सिंह-SDM नावां नागौर, अभिषेक चारण-SDM पिड़ावा झालावाड़, अमित कुमार वर्मा-SDM रामगढ़ अलवर, संतोष कुमार मीणा प्रथम-SDM मनोहरथाना झालावाड़, राजेंद्र सिंह को RMSCL का कार्यकारी निदेशक, अरुण प्रकाश शर्मा को बीकानेर विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार, महेंद्र कुमार शर्मा को अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच की जिम्मेदारी, नारायण सिंह चारण को प्राच्य विद्या संस्थान निदेशक पद की जिम्मेदारी, परशुराम धानका ADM, भरतपुर, वृद्धि चंद गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त (योजना एवं नीति), आबकारी विभाग, उदयपुर, रजनी सी.सिंह निदेशक भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, रेणू खंडेलवाल अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)-1, राजमेस, जयपुर, दाताराम CEO, जिला परिषद्-कम-अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, EGS एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी, जैसलमेर, अरविंद कुमार सेंगवा ADM, दौसा, रामचंद्र बैरवा-CEO, जिला परिषद प्रतापगढ़ लगाया गया है। शिवचरण मीणा ADM, टोंक, निशु कुमार अग्निहोत्री उपायुक्त एवं शासन उप सचिव (प्रथम) पंचायती राज विभाग, कृष्ण कन्हैया गोयल-रजिस्ट्रार, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा, अशोक सांगवा-रजिस्ट्रार, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर ,रामकिशोर मीणा CEO, जिला परिषद्-कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, EGS एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), दौसा, चांदमल वर्मा-निदेशक गोपालन, जयपुर, अशोक कुमार चौधरी उपस्थापक अधिकारी विभागीय जांच, जयपुर, गोपाल लाल स्वर्णकर ADM, जैसलमेर, रणजीत सिंह CEO, जिला परिषद्-कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, EGS एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) लगाया गया है।
0 टिप्पणियाँ